नीलकंठ कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने हेतु दिन-रात समर्पण भाव से ड्यूटी पर तैनात हैं पुलिस बल ।

नीलकंठ | श्रावण मास में चल रही इस विशाल कांवड़

यात्रा के दौरान श्रद्धा, सुरक्षा और सेवा के संकल्प के साथ पौड़ी पुलिस के जवान दिन-रात नीलकंठ यात्रा मार्ग व सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में तैनात हैं। तेज धूप हो या उमड़ती भीड़, हर चुनौती का सामना करते हुए पुलिस कर्मी अपनी पूरी निष्ठा से अपने ड्यूटी प्वाइंटो पर डटे हुए हैं सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, खोया-पाया सहायता और हर जरूरतमंद की मदद में पुलिस पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रही है । कांवड़ियों की पवित्र यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने हेतु जावानों का यह समर्पण सराहनीय और प्रेरणादायक है। इस कांवड़ यात्रा के अब तक कुल 13 लाख कांवड़ियो द्वारा श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में कुशलतापूर्वक जलाभिषेक किया जा चुका है।

नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या का विवर

दर्शन करने वाले श्रद्धालु दैनिक संख्या (समय सांय 06.00🕔 बजे तक) – 2,61,680
कांवड़ मेला शुरू होने से अब तक कुल श्रद्धालुओं की संख्या- 13,21,898

पौड़ी पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा का सकुशल व सुरक्षित रूप से संचालन कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *