हरेला पर्व पर पौडी पुलिस का पर्यावरण प्रहरी रूप वृक्षारोपण कर दिया प्रकृति संरक्षण व हरियाली बढाने का दिया संदेश ।

पौडी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के नि

र्देशानुसार जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, शाखाओं, चौकियों, पुलिस कार्यालयों, फायर स्टेशन, पुलिस लाइन पौड़ी तथा कांवड़ ड्यूटी में तैनात कार्मिकों को हरेला पर्व के अवसर पर विशेष स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में जनपदभर में वृक्षारोपण अभियान चलाते हुए पुलिस कर्मियों द्वारा उत्साहपूर्वक हरेला पर्व मनाया गया, जो कि हरियाली, पर्यावरण संतुलन और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व मानव और प्रकृति के बीच संतुलन, सामूहिक जागरूकता और भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संदेश देता है। पुलिसकर्मियों द्वारा जनपद के सभी थानों एवं कांवड़ मेला में कुछ मुख्य ड्यूटी प्वाइंट्स पर फलदार, छायादार व औषधीय पौधों का वृक्षारोपण किया गया साथ ही पर्यावरण व वृक्षों के संरक्षण का भी संकल्प लिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *