अवैध शराब के साथ 02 व्यक्तियों को मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में प्रचलित आदर्श आचार संहिता के दौरान अवैध मादक पदार्थों की अधिक से अधिक जब्ती किए जाने हेतु सभी थाना/चौकी व SOG प्रभारी को निर्देशित किया गया है। अनुपालन में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी मधुबन कॉलोनी के पास खाली प्लॉट में थाना मुखानी से बंटी शर्मा पुत्र महेश चंद शर्मा निवासी पुजारी जी के मकान में छडायल मुखानी थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 36 वर्ष को 30 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया ।

2-
आम्रपाली चौकी बैरियर

संदीप पुत्र गुरमीत सिंह निवासी ककराला गूलरभोज गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 19 वर्ष को 97 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम वाहन संख्या Uk06 P 8016 के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *