SOG एवम वनभूलपुरा पुलिस की चैकिंग में गिरफ्तार हुए 03 मामलों में 03 सट्टेबाज, सट्टा पर्ची व नगदी बरामद |

हल्द्वानी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद नैनीताल में अवैध सट्टा / जुए की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है  | इसी क्रम में SOG प्रभारी संजीत राठौड़, प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शांति व्यवस्था, गश्त एवं चेकिंग के दौरान 03 आरोपियों को अवैध रूप से सट्टा / जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया । विभिन्न स्थानों से निम्नलिखित 03 अभियुक्तों को सट्टा पर्चियों, पैन, गत्ता व कुल नकद ₹5450 सहित गिरफ्तार किया गया ।

1. जैद कुरेशी पुत्र नईम कुरेशी, निवासी इन्द्रानगर, मोहम्मदी मस्जिद, थाना बनभूलपुरा, उम्र 25 वर्ष
2. निसार अहमद पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी नूरी मस्जिद के पास, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, उम्र 45 वर्ष
3. दिलशाद हुसैन पुत्र इरशाद हुसैन, निवासी नई बस्ती, थाना बनभूलपुरा, उम्र 50 वर्ष

उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 181/25, 182/25, 183/25 अंतर्गत धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *