नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा नशे के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है ।
थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा कुमाऊनी महफिल के आगे गौला पुल रोड के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त देव सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी पटरानी खन्स्यू उम्र 39 वर्ष जिला नैनीताल के कब्जे से ई-रिक्शा संख्या UK04ER 3831 में कुल 07 पेटियों में 336 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया उक्त सम्बन्ध में FIR N0- 90/25 धारा 60/72 Ex Act का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
कोतवाली रामनगर-
03 पेटी अवैध शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में चलाये जा रहे “नशामुक्त अभियान“ के अन्तर्गत थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अभि0गण 1. सुमित वर्मा पुत्र अरविन्द वर्मा नि0 ख्य्याम बार रामनगर स्थायी नि0 ग्राम कटघर थाना कटघर गोविंन्दनगर मुरादाबाद उम्र 35 वर्ष 2.आनन्द पुत्र भीमराम नि0 पनौली रानीखेत अल्मोडा उम्र 36 वर्ष को कुल 03 पेटी अग्रेंजी शराब जिसमें (01 पेटी इम्पीरीयल ब्लू, 01 पेटी रोयल स्टेग, 01 पेटी मैजीक मूमेन्ट ) के साथ गिरफ्तार किया गया । जिस आधार पर थाना हाजा पर एफ0आई0आर0 नं0 265/25 धारा 60 आब0अधि0 पंजीकृत किया गया ।
थाना बेतालघाट-
98 टेट्रा पैक अवैध मसालेदार देशी शराब के साथ 01 व्यक्ति गिरफ्तार
थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त त्रिलोक चंद्र पुत्र स्व. विशन राम निवासी ग्राम दनखौरी पो. ओ. ऊंचाकोट तहसील बेतालघाट जनपद नैनीताल उम्र 45 वर्ष को घिरौली पुल के पास से 98 टेट्रा पैक अवैध मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
















Leave a Reply