वनभूलपुरा पुलिस ने स्मैक तस्कर और भीमताल पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार |

नैनीताल  | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु

चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक व्यक्ति को अवैध स्मैक (10.54 ग्राम) के साथ गिरफ़्तार किया गया | अभियुक्त गुरफान पुत्र सुल्तान अहमद निवासी वार्ड नं-24, गफूर बस्ती, थाना बनभूलपुरा, उम्र 30 वर्ष को गोला पार्किंग, सज्जाद की झोपड़ी के पास से गिरफ़्तार किया गया। उसके विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या-180/2025, धारा 8/21 NDPS ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

भीमताल पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा

थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अमृतपुर रोड से *राजीव कुमार नाग पुत्र स्व. दुलाल कृष्णा नाग निवासी आवास विकास कॉलोनी, हल्द्वानी (उम्र 49 वर्ष) को एक प्लास्टिक कट्टे में 96 पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ़्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना भीमताल में धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *