नैनीताल | वादी दीपचंद जोशी पुत्र एस. जोशी निवासी सरस्वती विहार कॉलोनी, लालडाट, मुखानी ने थाना मुखानी में शिकायत दी उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी, जिसमें किसी अज्ञात चोर द्वारा वाहन का शीशा तोड़कर गाड़ी की बैटरी चोरी कर ली गई । वादी की तहरीर के आधार पर थाना मुखानी पर एफ.आई.आर. संख्या 177/25 अंतर्गत धारा 303(2)/324 बी.एन.एस. के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना उप निरीक्षक अविनाश मौर्य के सुपुर्द की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा घटनाक्रम के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद्र को टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के अनुपालन में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के गहन अवलोकन के पश्चात एक संदिग्ध व्यक्ति चिन्हित किया गया । उप निरीक्षक अविनाश मौर्य व उनकी टीम द्वारा अभियुक्त को अंबा कॉलोनी, मुखानी से समय 21:02 बजे चोरी की गई बैटरी सहित गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी
लाल सिंह बिष्ट पुत्र ओमप्रकाश, निवासी लालडाट कोहली कॉलोनी, थाना मुखानी, उम्र 58 वर्ष
अपराधिक इतिहास –
अभियुक्त लाल सिंह के विरुद्ध थाना मुखानी व हल्द्वानी में कुल 09 अभियोग (चोरी व अन्य आपराधिक मामलों में) पूर्व में पंजीकृत हैं।
अवैध शराब के साथ 02 व्यक्तियों को मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वसुंधरा बैंक्विट हॉल तिहारे के पास आरटीओ रोड थाना मुखानी से बंटी शर्मा पुत्र महेश चंद शर्मा निवासी पुजारी जी के मकान में छडायल मुखानी थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 36 वर्ष को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए गिरफ्तार किया गया।
2-
साकेत कॉलोनी तिहारे के पास थाना मुखानी पंकज टम्टा पुत्र मोहन राम टम्टा निवासी सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल के पास लालडाट चौराहा मुखानी उम्र 33 वर्ष को 58 टेट्रा पैक माल्टा देसी मसालेदार शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है ।
















Leave a Reply