CCTV कन्ट्रोल रूम टीम की संवेदनशीलता और सतर्कता से मिला बहुमूल्य सोने के जेवरों का बैग, बिखेरी फरियादी के चेहरे पर मुस्कान, पुलिस का किया आभार|

नैनीताल | प्रातः लगभग 11:00 बजे भगवत शर्मा पुत्र इंद्रपाल शर्मा निवासी गोलापार हल्द्वानी, जो सिंधी चौराहे पर चाय की स्टॉल लगाते हैं, अपने अपने भाई व पत्नी के जेवर लेकर लोन के लिए बाजार जा रहे थे। वह अपने दोपहिया वाहन से मंगल पड़ाव, रामपुर रोड, कैंसर रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनका महत्वपूर्ण दस्तावेजों और जेवरों से भरा बैग बाइक से अनजाने में कहीं गिर गया । लोन कार्यालय पहुंचने पर सोने के जेवरों वाला बैग गायब होने की जानकारी होते ही भगवत शर्मा बेहद घबरा गए और तत्काल मंगल पड़ाव चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने कांस्टेबल संतोष को सूचना देने पर उन्हें CCTV कंट्रोल रूम पहुंचाया गया । सीसीटीवी प्रभारी जितेन्द्र सिंह व उनकी टीम द्वारा तत्काल विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पाया गया कि रामपुर रोड पर बैग बाइक से गिरा था जिसे एक महिला स्कूटी चालक द्वारा उठा लिया गया था । टीम के प्रयासों से स्कूटी के नंबर के माध्यम से महिला तक पहुंच बनाकर संपर्क किया गया। महिला को कंट्रोल रूम बुलाकर जब बैग खोले गए तो सभी जेवरात और दस्तावेज सुरक्षित पाए गए । भगवत शर्मा ने बताया कि यह सोने के जेवर वर्षों की मेहनत से जुटाई गई पूंजी हैं जिनसे वह अपने जीवन की पहली संपत्ति, एक प्लॉट की रजिस्ट्री करने वाले थे। जेवर मिलते ही उनकी आँखों में आंसू आ गए और उन्होंने नैनीताल पुलिस व CCTV कंट्रोल रूम टीम का दिल से आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *