मुखानी पुलिस ने 02 व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार |

नैनीता | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा नशे के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में 02 मामलों में 02 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है

1- पुलिस टीम द्वारा टैगोर वाली गली चौकी आरटीओ रोड थाना मुखानी से अभियुक्त प्रेम सिंह बिष्ट पुत्र जीत सिंह बिष्ट निवासी जीतपुर नेगी रामपुर रोड हल्द्वानी उम्र 38 वर्ष को 60 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में FIR N0- 174/25 धारा 60(1) Ex Act का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

2- पुलिस टीम द्वारा गुजरौड़ा फतेहपुर मुखानी से अभियुक्त राजू सागर पुत्र स्वर्गीय रामकुमार नाथूपुर पडली लामाचौड थाना मुखानी उम्र 47 वर्ष को 50 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर FIR N0-170/25 धारा 60(1) Ex Act पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *