पौड़ी | अभिषेक सोनी निवासी- जोधपुर (राजस्थान) अपने परिवार के साथ लक्ष्मण झूला में घूमने आए थे। परमार्थ निकेतन घाट पर उनका पर्स—जिसमें डेबिट कार्ड सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज थे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। जिनके द्वारा इसकी सूचना तुरंत लक्ष्मणझूला पुलिस को दी गई, पीड़ित की शिकायत पर थाना लक्ष्मणझूला में तत्काल मु.अ.सं.-44/25, धारा-303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए । थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण करने आस-पास से की गई पूछताछ और दर्जनों CCTV फुटेज खंगालने के बाद बेहतरीन सर्विलांस तकनीक से आरोपी की पहचान की । जिसके पश्चात अभियुक्त की तलाशी शुरू की गई शाम को नागाबाबा तिराहे से आरोपी बादल (निवासी दिल्ली) को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया साथ ही उसके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशे का आदी है जिस कारण वह पर्यटकों और यात्रियों की रेकी कर उनका सामान चोरी करता है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त
1.बादल (उम्र 19 वर्ष) पुत्र हरिराम, निवासी- रामतीर्थ नगर मोहल्ला सहनी बाजार, थाना- नवी करीम, मध्य दिल्ली
बरामद माल*
1. ब्राउन कलर का पर्स
2. नकदी 1500 रुपए
3. BOB debit कार्ड
















Leave a Reply