शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 वाहन चालकों के वाहन हुए सीज, ओवर स्पीडिंग करने पर 12 चालकों पर कड़ी चालानी कार्यवाही ।

पौड़ी | “ऑपरेशन लगाम” को प्रभावी बनाने हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने के साथ-साथ शराब पीकर वाहन चलाने वाले व यातायात नियमों का पालन ना करने वालों पर कडी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों व यातायात प्रभारियों को दिन-रात सघन चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया । समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 वाहन चालकों (यातायात कोटद्वार-03 व कोटद्वार-03) के विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। जनपद में चलाये सघन चेकिंग अभियान के दौरान रैश ड्राईविंग/ ओवर स्पीड करने पर 12 चालकों सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 136 वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने, वाहनों में ओवर लोड़िंग करने, रैश ड्राइविंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *