पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
इसी क्रम मेः-
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में कोतवाली कोटद्वार व सी0आई0यू0 पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही थी इस चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति रोहित जोशी के कब्जे से 10.05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-168/2025,धारा- 8/21NDPS ACT अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-168/2025,धारा- 8/21 NDPS ACT बनाम रोहित जोशी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
रोहित जोशी पुत्र स्व हीरा बल्लभ जोशी, निवासी- मानपुर कोटद्वार।
बरामद माल का विवरण
10.05 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 03 लाख रू0)
















Leave a Reply