पौड़ी | जनपद पौड़ी के प्रभारी निरीक्षक अभिसूचना पंकज कोठियाल को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल और कर्तव्यनिष्ठा के फलस्वरूप आज पुलिस उपाधीक्षक (DySP) के पद पर पदोन्नत किया गया है । इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा पंकज कोठियाल के कंधों पर पुलिस उपाधीक्षक का बैज लगाकर सम्मानपूर्वक अलंकृत किया गया। यह क्षण केवल एक पदोन्नति नहीं, बल्कि उनकी वर्षों की निष्ठा, सेवा और उत्कृष्ट कार्य प्रणाली की औपचारिक पहचान है। इस दौरान एसएसपी द्वारा अब तक इनके द्वारा किये कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य की ज़िम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वे आने वाले समय में भी पुलिस विभाग की गरिमा को ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगे । पौड़ी पुलिस परिवार की ओर से पुलिस उपाधीक्षक पंकज कोठियाल को ढेरों बधाइयाँ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ।
निरीक्षक पद से पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर पंकज कोठियाल को पौड़ी पुलिस की हार्दिक शुभकामनाएं ।
















Leave a Reply