सीआईयू और कोतवाली रुड़की पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, गिरोह के 03 सदस्यों को दबोचा 06 लाख के जाली नोट के साथ जाली नोट बनाने के उपकरण सहित अन्य सामान बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुडकी | एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए इनपुट पर सीआईयू रुड़की व कोतवाली रूडकी पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम देते हुए मार्केट मे जाली नोट चलाने जा रहे संदिग्ध को लक्ष्मी बिहार कालोनी को जाने वाले रास्ते के पास से दबोचकर उसके कब्जे से 500-500 रूपये के जाली नोटों की 02 गड्डियां बरामद की। सख्ती से पूछताछ करने पर मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पास ही स्थित एक कमरे पर छापा मारा | छापेमारी में पुलिस टीम ने पकड़ में आए संदिग्ध के 02 अन्य साथियों को दबोचकर कमरे के भीतर से 500-500 की जाली नोटो की 10 गड्डियां, 04 मोबाइल फोन, 02 ब्लैक मिरर शीशे बडे, 02 ब्लैक मिरर छोटे, 02 बोतल कैमिकल और 01 प्रिन्टर बरामद किए । बरामदगी के आधार पर पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रूडकी पर मु0अ0सं0 230/2025 पंजीकृत किया गया अभियुक्तगणो को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में 05 अन्य व्यक्तियों का नाम भी प्रकाश में आया है जिनकी तलाश की जा रही है ।

पकड़े गए आरोपित-
1. बालेश्वर उर्फ बाली पुत्र रघुवीर सिंह निवासी भोटावाली पांवटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश हाल निवासी ग्राम हरीपुर हरबर्टपुर विकासनगर देहरादून
2. मनीष कुमार पुत्र स्व0 लेखपाल निवासी कुडीनेत वाला रायसी कोतवाली लक्सर
3.हिमांशु पुत्र पलटूराम निवासी वर्ल्ड बैंक कालोनी रूडकी

बरामदगी-
1- 500- 500 के जाली नोट की गड्डियाँ- 12 (कुल छः लाख कीमती)
2- मोबाइल फोन- 04
3- ब्लैक मिरर (बडे)- 02
4- ब्लैक मिरर (छोटे)- 02
5- कैमिकल की बोतल- 02
6- प्रिन्टर HP- 01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *