नाबालिग किशोरी का अपहरण मामले में वांछित को पुलिस ने लिया हिरासत में पुलिस टीम ने किशोरी को पहले ही कर लिया था बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | कोतवाली रानीपुर पर राजपुर गढमीरपुर निवासी व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष को प्रतिवादी नवासिस द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में दी गई सूचना पर कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 194/25 धारा 137(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस टीम ने उक्त नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर मेडिकल उपरांत परिजनो के सुपुर्द किया। पीडिता के बयान एवं मेडिकल के आधार पर मुकदमें में धारा 64 बी0एन0एस0 व 5/6 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी । फरार एवं वांछित चल रहे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कल नामजद आरोपी नवासिस को कोतवाली रानीपुर पर बुलाकर नियमानुसार हिरासत में लिया। विधिक कार्यवाही जारी है ।

विवरण आरोपित-
1- नवासिस पुत्र अहसान नि0 राजपुर गढमीरपुर रानीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *