नाजायज तमंचे के साथ दबोचा संदिग्ध किसी बड़ी घटना कारित करने के फिराक में घूम रहा था अभियुक्त |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | ऑपरेशन लगाम को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्रो में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर संकुश लगाये जाने हेतु नियमित रुप से चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्र से निखिल उर्फ भयानक नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
निखिल उर्फ भयानक पुत्र मुकेश उम्र 19 वर्ष निवासी मुंडाखेडा खुर्द कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

पंजीकृत अभियोग
672/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

बरामदगी
01 तमन्चा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *