पौड़ी पुलिस ने पाँच-पाँच हजार के दो ईनामी अपराधियों को किया गिरफ्तार, इस वर्ष अब तक 19 इनामी अपराधियों को पहुंचाया है सलाखों के पीछे ।

पौड़ी | वादी उजागर सिंह पुंडीर निवासी- कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा अंकित कि अमित रावत व अविनाश चमोली नाम के दो व्यक्तियों द्वारा उनसे ओएनजीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर 01 लाख 72 हजार रुपये की ठगी की है। इस आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-210/24, धारा- 420/467/468/471/120 बी भा0द0वि0 बनाम पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा फरार व ईनामी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। क्योंकि यह दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के होने के कारण लगातार अपने ठिकाने बदल कर गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस को चकमा दे रहे थे जिसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर पाँच-पाँच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। शातिर अपराधियों द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर कई अभ्यर्थियों को फर्जी नियुक्ति पत्र दिये गये थे। जिसके पश्चात अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज होने पर पौड़ी पुलिस लगातार इनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत थी । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस पतारसी सुरागरसी करते हुए अभियुक्त अमित रावत व अविनाश चमोली को देहरादून से गिरफ्तार किया गया। जिनको आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

अभियुक्तों का नाम पता
1. अमित रावत पुत्र सुरेश रावत, निवासी-उमराव नगर, थाना- कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2. अविनाश चमोली पुत्र पुष्पानंद चमोली, निवासी-मोथरोवाला, पुराना आटा मिल के पास देहरादून ।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-210/24, धारा- 420/467/468/471/120 बी भादवि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *