नशे में वाहन चलाने पर 08 चालकों के वाहन किये सीज,यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 137 चालकों की चालानी कार्यवाही ।

पौड़ी | पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र के आदेशों के क्रम में “ऑपरेशन लगाम” को प्रभावी बनाने हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने के साथ-साथ शराब पीकर वाहन चलाने वाले व यातायात नियमों का पालन ना करने वालों पर कडी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों व यातायात प्रभारियों को दिन-रात सघन चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 08 (यातायात कोटद्वार-04,लक्ष्मणझूला-02, श्रीनगर-01 व कोटद्वार-01) वाहन चालकों के वाहनों को मौके पर सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की गयी। साथ ही जनपद में चलाये गये सघन चेकिंग में दैनिक कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 137 वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *