“ऑपरेशन लगाम” के तहत शराबी चालकों पर पौड़ी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 चालकों सहित 01 नाबालिग के वाहनों को किया गया सीज ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा “ऑपरेशन लगाम” को प्रभावी बनाने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों व यातायात प्रभारियों को सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने के साथ-साथ शराब पीकर वाहन चलाने वाले व यातायात नियमों का पालन ना करने वालों पर कडी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 06 (कोटद्वार-03, पौड़ी-01, ,लक्ष्मणझूला-01,यातायात कोटद्वार-01) तथा लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा 01 नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर चालकों के वाहनों को मौके पर सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। साथ ही जनपद में चलाये गये सघन चेकिंग में दैनिक कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 64 वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *