मोबाइल स्नैचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा खुलासे में CEIR पोर्टल की रही खास भुमिका नाबालिग सहित चार लुटेरे आए गिरफ्त में लूटा गया मोबाइल फोन, चाकू व मोटरसाइकिल बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | वादी मोहित कुमार पुत्र ज्ञानेंद्र निवासी हापुर उत्तर प्रदेश द्वारा कोतवाली मंगलौर पर आकर तहरीर दी गई कि चार बाइक सवार द्वारा मेरा रास्ता रोकर मुझे चाकू दिखाते हुए डंडे मार कर मेरा फोन इत्यादि लूट कर ले गए। शिकायत पर अंतर्गत धारा 126(2), 131, 309(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । थाना कार्यालय स्टाफ द्वारा उक्त लूटा हुआ फोन को प्रचलित CEIR पोर्टल पे अपलोड किया गया तो स्पष्ट हुआ कि लूटे गए मोबाइल फोन का सिम बदला गया है। मामले के खुलासे के लिए गठित टीम ने दिनांक 21 .6. 2025 को मुखबिर की सूचना पर प्रकरण से जुड़े 03 आरोपित को दबोचने के साथ ही एक नाबालिग को पकड़ा । आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ फोन, घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर धारा की बढ़ोतरी कर आरोपियों को नियमानुसार कोर्ट में पेश किया जा रहा है ।

पकड़े गए आरोपित-
1- अभिषेक पुत्र तेजपाल सिंह उर्फ तेज्जू निवासी मुण्डियाकी मंगलौर
2- करन पुत्र बालचन्द निवासी मुण्डियाकी मंगलौर
3-विनीत पुत्र सोनू निवासी नगला सलारु मंगलौर
4- नाबालिक निवासी मुण्डयाकी मंगलौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *