चेहरों पर मुस्कान बिखेरती जीआरपी, अपनों को मिलवाती जीआरपी अभी-अभी:: जीआरपी ने फिर से 03 नाबालिक को किया चाइल्ड हेल्पलाइन लाईन के सुपुर्द |

हरिद्वार | एस0पी0 जीआरपी तृप्ति भट्ट के आदेशानुसार रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर रूटीन चैकिंग की जा रही थी, दौराने चैकिंग 03 बालक संदिग्ध अवस्था मे घूमते हुए मिले,जिनको सुरक्षा की दृष्टि से शिशुपटल अधिकारी द्वारा संरक्षण में लेकर शिशु पटल केंद्र लाकर पूछताछ की गई, तो पता चला कि मम्मी पापा की डाट के कारण उक्त बालक अपने परिजनों से नाराज होकर उन्हें बिना बताए अपने घर मुज्जफरनगर, उत्तर प्रदेश से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंच गये । उक्त बालको की सूचना परिजनों को दी गई व बालको को सुरक्षा की दृष्टि से चाइल्ड हेल्पलाइन लाईन के सुपुर्द किया गया । बालको के परिजनों के आने पर उक्त बालको को परिजनों के सपुर्द किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *