लापरवाह चालकों की शामत -92 पर चालान, 12 वाहन सीज, सड़क पर दिखा पौड़ी पुलिस का एक्शन |

पौड़ी | पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र के आदेशों के क्रम में “ऑपरेशन लगाम” को प्रभावी बनाने हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने के साथ-साथ शराब पीकर वाहन चलाने वाले व यातायात नियमों का पालन ना करने वालों पर कडी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों व यातायात प्रभारियों को दिन-रात सघन चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 12 (कोटद्वार-07, लक्ष्मणझूला-04 व लैन्सडाउन-01) वाहन चालकों के वाहनों को मौके पर सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये सघन चेकिंग अभियान के दौरान रैश ड्राईविंग/ ओवर स्पीड करने पर 14 चालकों सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 92 वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *