हरिद्वार | SP GRP तृप्ति भट्ट के दिशा- निर्देशन मे महामहिम राष्ट्रपति भारतवर्ष के नजदीकी जनपद देहरादून में भ्रमणशीलता के दृष्टिगत जीआरपी पुलिस द्वारा सतर्कता के साथ लगातार रेलवे स्टेशनों की कड़ी चैकिंग की जा रही है । CO जीआरपी स्वप्निल मुयाल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जीआरपी बीडीएस टीम, स्वान दल द्वारा रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। समय-समय पर की जा रही चेकिंग में आरपीएफ का भी पूरा सहयोग लिया जा रहा है । उनके द्वारा संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन के सम्पूर्ण एरिया को चैक करते हुए स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों में भी सघनता से चेकिंग की गई । चैकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर अकारण बैठे व संदिग्ध घूमने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिसर से बाहर किया गया चैकिंग के दौरान रोहिंग्या/अवैध बांग्लादेशियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई साथ ही थाना परिसर मे बेतरतीब/अव्यवस्थित खड़े वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए कई गाड़ियों के चालान किए गए । पूरे परिसर की 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी किये जाने के साथ-साथ दिन व रात की चैकिंग हेतु अलग-अलग 4-4 पुलिस टीमों का गठन किया गया है । चैकिंग अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर धूम्रपान करने वाले 13 व्यक्तियों का कोटपा एक्ट के अंतर्गत व 05 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया । इस दौरान CO स्वप्निल मुयाल द्वारा ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों को भलीभांति ब्रीफ करते हुए सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।
IPS तृप्ति भट्ट SP GRP के दिशा- निर्देशन मे रेलवे स्टेशन पर रोजाना जारी है सघन चैकिंग |













Leave a Reply