IPS तृप्ति भट्ट के निर्देशन मे अपराधियों पर भारी पड़ती जीआरपी गलत काम करने वालो को भेजा जा रहा एक-एक कर जेल |

हरिद्वार | मुकदमा वादी के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा रेलवे स्टेशन हरिद्वार क्षेत्रांतर्गत नशीली गोलियां खिलाकर- ₹32000/- चोरी करने संबंधी सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 48/25 धारा- 303(2)/123 BNS पंजीकृत किया गया था । जहर खुरानी जैसे गंभीर प्रकरण के अपराध के खुलासे हेतु एसपी तृप्ति भट्ट द्वारा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए । जिस पर दिन रात मेहनत करते हुए हरिद्वार/एसओजी जीआरपी हरिद्वार की संयुक्त टीम द्वारा लगातार संदिग्धों से पूछताछ, सभी संभावितों की तलाश करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के गहन अवलोकन एवं मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर प्रभावी रूप से सुरागरसी पतारसी करते हुए दिनांक 19/6/25 को अभियुक्त शौकत अली पुत्र अलाउद्दीन निवासी पिरान कलियर थाना कलियर जिला हरिद्वार को चुराई गई 32000रु0 धनराशि सहित अंतर्गत धारा- 303 (2),317(2) 123 BNS मे गिरफ्तार किया गया। ठोस सबूतों के आधार पर अभियुक्त को जेल भेजा गया ।

लच्छेदार बातों से लुभाने में माहिर था शौकत अली, ऐसे करता था चोरी–

अभियुक्त शौकत अली रेलवे स्टेशन में अपने शिकार को देखकर किसी न किसी बहाने से अपनी लच्छेदार बातों में फंसा लेता था और पूरे सफर के दौरान साथ रहता था एवं मौका मिलते ही अपना काम कर देता था। यहां भी इसने वादी लूण सिंह पुत्र कल्याण सिंह तहसील लोहावट राजस्थान को अपनी बातों में फंसा कर यह जानकारी कर ली कि यह राजस्थान जा रहे हैं और कहा कि मैं भी तुम्हारे साथ राजस्थान चल रहा हूं और धीरे-धीरे उससे अपनी दोस्ती गांठ ली फिर मौका देखकर यात्री लूण सिंह को नशे की गोली खिलाकर जेब में रखे पैसे निकाल लिए और मोबाइल भी चोरी कर लिया जिसको बाद में बेच दिया और कुल मिलाकर ₹32000 की चोरी कर ली। अभियुक्त शौकत अली कलियर क्षेत्र में जनता के बीच घुल मिलकर रहता है और माला बेचने का काम करता है । कम समय के भीतर जहरखुरान जैसे गंभीर प्रकृति के अपराध का सफल खुलासा करने पर कप्तान तृप्ति भट्ट द्वारा पुलिस टीम को शाबाशी दी गई ।

अभियुक्त का नाम पता–

अभियुक्त शौकत अली पुत्र अलाउद्दीन निवासी पिरान कलियर थाना कलियर जिला हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *