हुडदंग की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 05 हुडदंगी दबोचे सभी युवकों के खिलाफ 170 बीएनएसएस के तहत की जा रही है कार्यवाही |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

श्यामपुर | कांगडी में आर्यन होटल में कुछ लडकों के आपस में लड़ाई झगडा करने की सूचना पर थाना श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो पांच युवक आपस मे जोर-जोर से चिल्लाते हुए गाली-गलौच कर लडाई झगडे पर उतारू मिले । शराब के नशे में प्रतीत हो रहे सभी युवकों को रेंज स्तर पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन लगाम” के तहत हिरासत में लेकर उनका चालान अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस किया गया । मेडिकल परीक्षण कराकर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कराया जा रहा है ।

विवरण आरोपित-
1-गौरव पुत्र पप्पू निवासी कांगडी थाना श्यामपुर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष
2-शुभम पुत्र श्री संतीष सिह निवासी ब्रहमपुरी हरिद्वार उम्र 22 वर्ष
3-बॉबी पुत्र चमनलाल निवासी लोधामण्डी ज्वालापुर उम्र 21 वर्ष
4-दीपक पुत्र सतीश कुमार निवासी लोधामण्डी ज्वालापुर उम्र 24 वर्ष
5-नितिन पुत्र जितेन्द्र कश्यप निवासी ब्रहमपुरी हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *