रिपोर्ट – वंश शर्मा
रूडकी | गोकशी मे संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के संबंध में एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देश पर कार्य करते हुए गोवंश स्क्वाड व रूडकी पुलिस की टीम ने मच्छी मौहल्ला रुड़की में ज्वाइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया । ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने दुकान पर छापामारी कर दुकान स्वामी शादाब व उसके एक अन्य साथी को दबोचा तथा मौके से 210 किलोग्राम गोमांस व गोकशी के कटान उपकरण बरामद किए। पुलिस के बुलाने पर मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक डाँ0 रोहित कुमार बरामद मांस गौवंश का होना बताया गया । बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपित के खिलाफ कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 217/2025 धारा 3/5/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया, अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है ।
विवरण आरोपित-
1. मौहम्मद शादाब पुत्र मौहम्मद मुर्तजा नि० सती मौहल्ला रुड़की उम्र 30 वर्ष
2. उमर गुल पुत्र फुरकान नि० मौहल्ला माहीग्रान रुड़की उम्र 19 वर्ष
बरामदगी-
1- गौवंशीय पशु का मांस- 210 कि0ग्रा
2- गौकशी उपरकण (01 चापड़, 01 छुरी)













Leave a Reply