हरिद्वार | रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर रूटीन चैकिंग की जा रही थी दौराने चेकिंग एक बालक संदिग्ध घूमते हुए मिला। जिसे शिशुपटल अधिकारी द्वारा संरक्षण में लेकर शिशु पटल केंद्र लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि मम्मी पापा की डाट के कारण उक्त बालक अपने परिजनों से नाराज होकर ट्यूशन जाने के बहाने उन्हें बिना बताए अपने घर यमुनानगर से हरिद्वार आ गया है । जिसके संबंध में संबंधित थाना पुलिस से तहकीकात की गई और उन्हें बालक के परिजनों को सूचना देने के लिए बताया गया | सूचना पर संबंधित पुलिस एवं बालक के परिजनों थाना जीआरपी हरिद्वार आये व आने पर उक्त बालको को उनके सकुशल सपुर्द किया गया । नाबालिक की सकुशल बरामदगी पर परिजनों एवं संबंधित पुलिस द्वारा थाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस की सराहना की गयी ।
यमुनानगर से नाराज होकर ट्यूशन का बहाना कर रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर पहुंचा नाबालिक चैकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध घूमता दिखाई देने पर जीआरपी द्वारा की गई पूछताछ |













Leave a Reply