दुष्कर्म मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा बहला फुसलाकर भगाया था नाबालिक को, दुष्कर्म का बनाया था शिकार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | लक्सर निवासी व्यक्ति द्वारा निखिल नामक युवक पर शिकायतकर्ता की नाबालिग को भगा ले जाने के सम्बन्ध में दी गई शिकायत पर कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 505/25 धारा 137(2) बीएएस पंजीकृत किया गया। मामले में पुलिस टीम ने गुमशुदा /अपर्हता को पूर्व में ही सकुशल बरामद कर मुकदमें में पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराएं बढ़ाते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरु की गई । मामले में लगातार फरार चल रहे आरोपी की तलाश में लगातार संभावित स्थानों पर दबिश देते हुए पुलिस टीम ने आवश्यक जानकारी जुटाते हुए आरोपी निखिल को लक्सर क्षेत्र से हिरासत में लिया। मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

पंजीकृत अभियोग व धारा-
मु0अ0सं0 505/25, धारा- 137(2)/64(2)(एम)/87/351(2) बीएनएस व 5 ठ/6 पोक्सो अधिनिमय

पकड़ा गया आरोपित-
निखिल पुत्र धर्मेन्द्र बाल्मिकी निवासी मोहम्मदपुर जट थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *