SSP हरिद्वार के आदेशानुसार नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्यवाही लगी हाथ बड़ी कामयाबी ज्वालापुर पुलिस 01शराब महिला तस्कर को अवैध देशी/अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया । उक्त आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत टीमों का गठन किया गया सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । टीमों को आवश्यक दिशा निर्देशित दिए गए । उक्त के क्रम में दौराने चैंकिंग महिला आरोपी निवासी डोंगरीला बस्ती मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को 135 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का व 42 पव्वे अंग्रेजी शराब 8PM मार्का के साथ डोंगरीला बस्ती मोहल्ला कड़च्छ से पकड़ा गया । महिला आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम व पता महिला आरोपी
महिला निवासी डोंगरीला बस्ती मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
1-135 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का
2-42 पव्वे अंग्रेजी शराब 8PM मार्का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *