शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध की गयी कार्यवाही,वाहन सीज किया गया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | आपरेशन लगाम को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों /वाहनों व शराब पीकर वाहन चलाने वालों की गहनता से चैकिंग कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर लक्सर पुलिस द्वारा लक्सर कस्बा क्षेत्र में पुलिस टीमें निकालकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की विरुद्ध अभियान चलाया गया । जिसमें एक व्यक्ति को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाये जाने पर उसके विरुद्ध धारा 185 /207 एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहन को सीज किया गया ।

नाम पता आरोपी
नितीश कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी पानवाडी थाना दौराला सरधना मेरठ उ0प्र0।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *