अवैध नशीले कैप्सूल बेचकर युवाओं के नसों में जहर घोलने वाले एक व्यक्ति को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 अभियान को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध शराब/स्मैक/चरस आदि तस्करो की कमर तोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है | उक्त अभियान के दृष्टीगत कोतवाली लक्सर द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से टीमें गठित कर सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी की जा रही है । लक्सर पुलिस द्वारा प्रवेज नाम के एक आरोपी को 52 कैप्सूल Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride & Acetaminophen के साथ लक्सर क्षेत्र से पकड़ा गया । आरोपी के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
प्रवेज पुत्र फुरकान निवासी मौहम्मदपुर कुन्हारी थाना लक्सर जिला हरिद्वार।

विवरण बरामदगी-
52 कैप्सूल Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride & Acetaminophen Capsules

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *