अवैध तमंचे के साथ चढा एक आरोपी लक्सर पुलिस के हत्थे किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में था आरोपी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर संकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।  जिसके अनुपालन में लक्सर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से तौहिद नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को एक अवैध तमंचे के साथ पकड़ा गया । उक्त पकडे गये व्यक्ति थाना क्षेत्र में किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में था लक्सर पुलिस की सतर्कता से समय रहते आरोपी को अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
तौहिद पुत्र शमशाद नि0 कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
पंजीकृत अभियोग
642/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
बरामदगी
01अदद तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *