रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | सार्वजनिक स्थानो पर शराब सेवन, रैश ड्राईविंग/सटंट बाजी, शराब के नशे में वाहन चलान आदि के विरुद्ध पुलिस एक्ट व एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही | ऑपरेशन लगाम को सफल बनाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानो/ कोतवाली के प्रभारियों को निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा द्वारा टीमों का गठन कर संघन चैकिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानो पर शराब/मादक पदार्थो, मोडीफाईड साईलेन्सर, हूटर लगे वाहन चालको, शराब पीकर वाहन चलाने वालो,ब्लैक फिल्मिंग लगे वाहनों एवं रैश ड्राईविंग/स्टंट करने वालो के विरूध अलग- अलग स्थानो पर चैकिंग की गयी । अभियान के अन्तर्गत पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत 25 वाहन चालको के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही व सार्वजनिक स्थानो पर शराब/मादक पदार्थो का सेवन करने व संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 27 लोगों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही की गयी ।
कार्यवाही का विवरण-
1-ड्रकंन ड्राइविंग/सीज वाहन एमवीएक्ट- 02 चालान
2-एमवीएक्ट नकद 23 चालान से ₹11500/- संयोजन शुल्क
3-81 पुलिस एक्ट के कुल 27 चालान से ₹5750/- रुपये संयोजन शुल्क













Leave a Reply