चोरी में वांछित ०२ आरोपियों को धर दबोचा, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद घर में घुस कर चोरी की वारदात को दिया था अंजाम |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वादी राहुल कोटियाल पुत्र श्री राधा वल्लभ कोटियाल निवासी प्रताप कालोनी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा घर के अन्दर रखे टी0वी0, सोने के जेवरात,कपड़े, डाक्यूमेन्ट को अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0 183/2025 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । घटना में वांछित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप अभियुक्त मुगली व श्रवण उर्फ कलवा को खेलपुर रोड से मय घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 सुपुर स्पलेन्डर के साथ गिरफ्तार किया गया ।

नाम पता आरोपी
1- मुगली उर्फ अंकुल पुत्र महावीर निवासी रायपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार 20 साल
2- श्रवण उर्फ कलवा पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम रायपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार 19 साल

बरामदगी का विवरण
1- घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 सुपर स्पेलन्डर नम्बर UK08N-9249

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *