सत्यापन ना कराने वाले 06 मकान मालिकों के विरूद्ध प्रत्येक पर लगाया गया 10-10 हजार रूपये का जुर्माना ।

श्रीनगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन करने हुते सत्यापन अभियान चलाकर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली श्रीनगर के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स के साथ संयुक्त रूप से श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों,मजदूरों/किरायदारों के सत्यापन हेतु वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया । इस सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा डोर-टू-डोर जाकर मकान मालिकों से उनके घरों में किराये पर रह रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की जांच की गई साथ ही जिन मकान मालिकों या भवन स्वामियों द्वारा अपने किरायेदार,नौकर आदि का सत्यापन नहीं कराया है उसके विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही की गयी। इस अभियान के दौरान श्रीनगर पुलिस द्वारा कुल 135 किरायेदारों/मजदूरों/रेडी/ठेली वालों के भौतिक सत्यापन किया गया जिसमे से 06 मकान मालिको द्वारा अपने किरायेदारों/नौकरों का पुलिस सत्यापन न कराने पर 83 पुलिस एक्ट के तहत प्रत्येक मकान मालिकों पर 10-10 हजार रूपये का चालान कर कुल 60,000/- रूपये के चालान की धनराशि को माननीय न्यायालय को प्रेषित किए गया। साथ ही थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा भी अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत किरायेदारों व मजदूरों के सत्यापन अभियान की कार्यवाही की गयी। पौड़ी पुलिस का सत्यापन व चेकिंग अभियान अनवरत जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *