जीआरपी द्वारा नए आपराधिक कानून के बारे मे दी गई आम जनमानस को जानकारी |

कोटद्वार | चौकी जीआरपी कोटद्वार द्वारा रेलवे स्टेशन कोटद्वार पर नए आपराधिक कानून वर्ष के सम्बन्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिसमे आम-जनमानस/यात्रियों एवं स्थानीय व्यक्तियों को नए आपराधिक कानूनों सम्बन्ध जानकारियां दी गई तथा नए आपराधिक कानून का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया । इसके अतिरिक्त यात्रियों को चोरों,जहर खुरानियों, चैन/मोबाइल झपट्टामारों से सावधान रहने,अपने सामान/बच्चों की यात्रा के दौरान सुरक्षा करने तथा ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ ना ले जाने तथा रेलवे ट्रैक को अनाधिकृत रूप से पार ना करने तथा किसी भी लावारिस वस्तु/ संदिग्ध वस्तु के रेलवे स्टेशन एवं ट्रेन में दिखाई देने पर जीआरपी, आरपीएफ एवं रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करने हेतु जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *