ज्वालापुर पुलिस द्वारा 01आरोपी को धर दबोचा आरोपी के कब्जे से 6.874 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया । उक्त आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत टीमों का गठन किया गया सख्त कार्यवाई हेतु निर्देशित किया गया । टीमों को आवश्यक दिशा निर्देशित दिए गए उक्त के क्रम में दौराने चैंकिंग आरोपी-विक्रांत पुत्र त्रिलोक निवासी गांधीनगर कुकड़ा थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0 हाल निवासी C/0पंकज गुप्ता राम विहार कॉलोनी दयाल एनक्लेव जमालपुर थाना कनखल हरिद्वार को लाल पुल से 50 मीटर आगे जटवाड़ापुल की तरह नहर पटरी पास से पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर NDPS अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम व पता आरोपी
1-विक्रांत पुत्र त्रिलोक निवासी गांधीनगर कुकड़ा थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी C/0 पंकज गुप्ता राम विहार कॉलोनी दयाल एनक्लेव जमालपुर थाना कनखल

बरामदगी
1- 6.874 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद होना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *