13 वर्षीय बालक को जीआरपी ने मिलवाया परिजनों से बालक घर से बिन बताये गया था निकल |

रूडकी | थाना जीआरपी हरिद्वार से सूचना प्राप्त हूई कि एक बच्चा जिसका नाम व पता- ग्राम हरचंदपुर निजामपुर थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उम्र-13 वर्ष जो काफी दिनों से बिना बताए अपने घर से गुम हो गया था। जिसे नहर किनारे वाल्मीकि घाट पर देखा गया है, की तलाश करें । सूचना पर चौकी जीआरपी रुड़की कर्म गणों द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बच्चे को नहर किनारे काफ़ी तलाश करते हुए व जाँच पड़ताल कर बालक को ढूंढ़कर सकुशल चौकी जीआरपी रुड़की पर लाया गया बाद परिजनों को सूचना दी गई । पुलिस द्वारा दी गई सूचना पाकर परिजन चौकी जीआरपी रुड़की पर आये व बालक से परिजनों की पहचान वह पूर्ण तस्दीक कराकर बालक उपरोक्त को उनके सुपुर्द किया गया । जिसपर परिजनों द्वार जीआरपी का धन्यवाद किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *