ऑपरेशन लगाम के अंतर्गत गली-मोहल्ले में उत्पात मचाने पर 05 युवको को हिरासत में लिया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | ऑपरेशन लगाम के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी थाना कनखल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगजीतपुर से प्राप्त सूचना के आधार पर पांच युवकों को हिरासत में लिया गया । प्राप्त सूचना के अनुसार युवक गली में शोरगुल एवं उत्पात मचाकर आमजन को आने-जाने में बाधा पहुँचा रहे थे। सूचना पर चौकी जगजीतपुर से चेतक पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु युवक और अधिक उग्र एवं उत्तेजित हो गए । स्थिति को नियंत्रित करने हेतु पांचों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

नाम पता अभियुक्तगण-
1. अरुण उर्फ बोडा पुत्र राजकुमार, निवासी शिवपुरी कॉलोनी, संगरावाला, जगजीतपुर, हरिद्वार
2. जावेद सलमानी पुत्र सय्यद, निवासी रामलीला ग्राउंड, जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार
3. साहूल कुमार पुत्र राजबीर, निवासी रविदास मंदिर के पास, जगजीतपुर, थाना कनखल
4. नीरज कश्यप पुत्र नरेंद्र कश्यप, निवासी अजीतपुर, थाना कनखल
5. सागर कुमार पुत्र सोनू कुमार, निवासी बहादरपुर खादर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *