रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | गढवाल परिक्षेत्र द्वारा वर्तमान में चलाये जा रहे ऑपरेशन लगाम के दृष्टिगत
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानो पर शराब/मादक पदार्थो, मोडीफाईड साईलेन्सर, हूटल लगे वाहन चालको, शराब पीकर वाहन चलाने वालो, एवं रैश ड्राईविंग/स्टंट करने वालो के विरूध अलग- अलग स्थानो पर चैकिंग की गयी । उक्त ऑपरेशन लगाम के अन्तर्गत रानीपुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानो पर शराब/मादक पदार्थो का सेवन करने वाले कुल 37 व्यक्तियो के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही करते हुये कुल 9250 रू0 के चालान किये गये । रैश ड्राईविंग/स्टंट बाजी करने वाले 04 वाहन चालको के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कुल 2000/- रू0 के चालान किये गये ।
कार्यवाही का विवरण-
1- कुल 37 चालान (धनराशि 9250/-रू0) पुलिस एक्ट
2- कुल 04 चालान 2000/- रू0 एम0वी0 एक्ट













Leave a Reply