रेस्टोरेंट में लगी आग पर दमकल कर्मियों ने समय रहते पाया काबू |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मायापुर | दोपहर PAC गली no. 03 सुभाष नगर में एक रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पहुंची। आग जय बाबा केदारनाथ फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट के सिलेंडर में लगी थी जो बहुत फैल चुकी थी । फायर यूनिट ने अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में भीषण धुएं और आग के बीच में से एक अन्य सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला गया व आग को पूरी तरह से काबू में किया । रेस्टोरेंट के स्वामी सुरेंद्र सैनी व कारीगर राजकुमार घटनास्थल पर मौजूद थे और बताया कि सिलेंडर की पाइप से गैस लीकेज थी जिसके कारण आग लगी । आग से रेस्टोरेंट का टीवी, मोबाइल, फर्नीचर आदि को जलने से नुकसान पहुंचा एवं कोई जनहानि नहीं हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *