फर्जी तरीके से वादी की जमीन को बेचने के सम्बन्ध में किया गया था अभियोग पंजीकृत जमीन की धोखाधडी करने वाला आरोपी को दिल्ली से धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | थाना भगवानपुर पर वादी नरेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र श्री बेगराम वर्मा निवासी कीर्तिनगर नई दिल्ली हाल निवासी केयर ऑफ बी०आर वर्मा रेड एण्ड हाउस दिल्ली हाईवे लाव्वा मोड के पास सिकन्दरपुर भैंसवाल थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार द्वारा सूचना दी कि सोनू आदि पर धोखाधड़ी कर फर्जी व्यक्ति दिखाकर कूटरचना कर वादी की जमीन को किसी अन्य व्यक्तियों को बेचने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियोग मे मुख्य आरोपी रविन्द्रपाल अरोड़ा पुत्र बरियाम सिह अरोडा निवासी बलजीतनगर थाना पटेलनगर सैन्ट्रल दिल्ली लगातार फरार चल रहा था जिसको दिल्ली से पकड़ा गया ।

नाम पता आरोपी
1.रविन्द्रपाल अरोड़ा पुत्र बरियाम सिह अरोडा निवासी बलजीतनगर थाना पटेलनगर सैन्ट्रल दिल्ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *