रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | मुकदमा वादी फरहान पुत्र जियाउद्दीन निवासी रोशनाबाद ने तहरीर देकर अवगत कराया की अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी का मोबाइल फोन लूट कर भाग जाने के संबंध में दिया गया जिसके आधार पर थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 162/ 2025 धारा 309(4 )BNS पंजीकृत किया गया। मुकदमा उक्त में पूर्व में एक आरोपी फैसल को गिरफ्तार किया गया था लेकिन अन्य आरोपी अफाक उर्फ काला लगातार फरार चल रहा था । वांछित की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर विभिन्न माध्यम से वांछित की जानकारी जुटाई तथा नवोदय नगर से पुलिस लाइन वाले तिराहे से वांछित को दबोचकर उसके कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एफजेड को भी बरामद किया गया। अभियुक्त को आज ही समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा ।
विवरण आरोपित-
अफाक उर्फ काला पुत्र साकिर निवासी कस्बा नवाबगंज थाना नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश हाल पता रोशनाबाद सिडकुल।













Leave a Reply