मोटर साइकिल चोर आया पुलिस की हिरासत में आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी है अभियोग पंजीकृत |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | वादी रामगोपाल सिंह पुत्र भिखारी सिंह नि0 ग्राम रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार ने थाना आकर तहरीर देकर अवगत कराया कि किसी काम से कलियर क्षेत्र मे आया था दिन मे गर्मी अधिक होने के कारण बावन दर्रे के पास अपनी मो0सा0 हीरो स्पलेण्डर प्लस को रोड पर खडी कर स्नान करने पास नहर मे गया था वापसी पर उक्त मो0सा0 उक्त स्थान पर ना पाकर अज्ञात चोर द्वारा मो0सा0 चोरी किये जाने के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग अज्ञात कायम दर्ज कराया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन थानाध्यक्ष कलियर द्वारा में घटना के अनावरण के सम्बन्ध में थाना पिरान कलियर की संयुक्त टीम गठित की गयी , संयुक्त टीम के अथक प्रयासो से रात्री चैकिंग के दौरान दानिश उर्फ सोनू पुत्र इनाम नि0 सलेमपुर कोत0 रानीपुर हरिद्वार को चैकिग के दौरान बेडपुर चौक से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी की गयी मोटर साईकिल के साथ पकड़ा गया । दौराने पूछताछ आरोपी द्वारा अपनी निजी जिन्दगी मे आवश्यकता पूर्ति के लिए बावन दर्रे से उक्त मोटर साईकिल चोरी करना बताया गया । आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की गयी तो आरोपी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानो मे 04 मुकदमे दर्ज है ।

नाम पता आरोपी
1-दानिश उर्फ सोनू पुत्र इनाम नि0 सलेमपुर कोत0 रानीपुर हरिद्वार।

बरामद माल
मो0सा0 हीरो स्पलेण्डर प्लस।

आरोपी का आपराधिक इतिहास –
1-मु0अ0सं0-149/24 धारा-2/3 गैंगस्टर अधि0 चालानी कोत0 रानीपुर हरिद्वार।
2-मु0अ0सं0-02/24 धारा-380,411 भादवि चालानी कोत0 रानीपुर हरिद्वार।
3-मु0अ0सं0-285/24 धारा-379,411 भादवि चालानी थाना सिडकुल हरिद्वार।
4-मु0अ0सं0-166/25 धारा-380,411 भादवि चालानी थाना पिरान कलियर हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *