खोए फ़ोन पाकर 16 लोगों ने पायी मुस्कान हरिद्वार पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल की मदद से खोए हुए मोबाइल फोन, किए रिकवर |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कोतवाली नगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा खोए हुए मोबाइलों को युद्ध स्तर पर खोजकर लाने हेतु सभी थानों/ कोतवाली को निर्देशित किया गया है । कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से कुल 16 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित बाजार कीमत ₹5,20,000/- है, को विभिन्न राज्यों से ट्रैक कर बरामद किया गया है। सभी मोबाइल फोन मूल स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किए गए हैं । जिसमें खोए/चोरी हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया । उक्त टीम द्वारा मिसिंग / चोरी की रिपोर्टों का संज्ञान लेकर उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित अन्य राज्यों से मोबाइल फोनों की सीईआईआर पोर्टल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर बरामदगी की गई । मोबाइल प्राप्त होने पर संबंधित स्वामियों द्वारा पुलिस कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

बरामद मोबाइल फोन– 16
अनुमानित बाजार कीमत ₹5,20,000/-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *