रिपोर्ट – वंश शर्मा
कोतवाली नगर | एक बालिका पुत्री नरेंद्र निवासी ग्राम सिरसाद,जिला-सोनीपत हरियाणा उम्र 04 वर्ष विष्णु घाट में अपने परिजनों से बिछुड गई थी जिसकी सूचना उसके परिजनों द्वारा हरकी पैड़ी चौकी में दी गई । उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उसके परिजनों के साथ मिलकर काफी तलाश किया गया तथा अलकनंदा घाट से उक्त बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । उसके परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया ।













Leave a Reply