सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 24 व्यक्तियों को पौड़ी पुलिस ने किया सिखाया सबक ।

पौड़ी | पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र के आदेशों के क्रम में “ऑपरेशन लगाम” के तहत पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने के साथ-साथ धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध लगातार जनपद पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। समस्त क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में सभी थाना प्रभारियों द्वारा टीमों का गठन कर दिन-रात सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार व श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक, धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 18 व्यक्तियों (कोटद्वार-05, श्रीनगर-19) को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध “ऑपरेशन लगाम” के तहत नियमानुसार कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग करने एवं पर्यटक स्थलों पर नशा कर हुडदंग करने व गंदगी करने वालों के विरुद्ध पौड़ी पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *