पौड़ी पुलिस ने चैक बाउंस सम्बन्धी मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे वारण्टी को किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये हैं । जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार से जारी फ़ौ0 वाद संख्या-1235/21, धारा-138 NI Act से सम्बंधित अभियुक्त रवि आर्य उर्फ कल्ली जो लम्बे समय से फरार चल रहा था | को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय कोटद्वार के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता अभियुक्त
रवि आर्य उर्फ कल्ली पुत्र ओमप्रकाश, निवासी-चंद्र विहार कॉलोनी,पदम पुर सुखरों, कोटद्वार,पौड़ी गढ़वाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *