रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | आज सांय शिवपुल हर की पैड़ी के पास सीढ़ियों में एक बच्चा अकेला घूमता व रोता हुआ मिला है। गस्त कर रहे पुलिस कर्मी बच्चे को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी हर की पैड़ी पर लेकर आए । बच्चे द्वारा अपने माता पिता के बारे न बता पाने लाउडस्पीकर के माध्यम से बच्चे की जानकारी साझा की गई तथा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अन्य पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय लोगों से भी बच्चे के परिजनों को तलाशने में मदद मांगी गई । उक्त प्रयासों के आधार पर कुछ समय बाद बच्चे के परिजनों को तलाशने में कामयाबी हासिल हुई। बच्चे के सकुशल बरामद होने पर उसकी मां ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया ।













Leave a Reply