आगामी ईद पर्व को लेकर “हरिद्वार पुलिस” अलर्ट पुलिस द्वारा नमाज़ एंव क़ुर्बानी स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया गया।

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | अलर्ट पुलिस द्वारा नमाज़ एंव क़ुर्बानी स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया गया । पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण से जुड़ी तैयारियों का जायज़ा लिया । संबंधित आयोजकों और जनप्रतिनिधियों को सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, साफ-सफाई और कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए । हरिद्वार पुलिस पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा और सहयोग सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है । हरिद्वार पुलिस सभी से अपील करती है की धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाली किसी भी प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान न दें साथ ही तुरंत पुलिस को सूचित करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *